Trending

21 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे भारतीय हॉकी के मनदीप सिंह और उदिता दुहान

हॉकी मैदान से शुरू हुई दोस्ती, पहले प्यार और फिर शादी में बदलने वाली है। ये वाकई में खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों की है। पुरुष और महिला टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान जल्द शादी करने वाले हैं।

साभार : गूगल

इन दोनों की लव स्टोरी हॉकी के टर्फ से शुरू हुई, जो पहले खेल को समझने वाले दो साथियों, फिर दोस्त और फिर लव स्टोरी में बदली। ये प्रेम कहानी एक नया अध्याय लिखने जा रही है। मेंस टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह और वुमेंस हॉकी लीग में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वालीं उदिता दुहान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/DHV_eg_TE8T/

आप जानते ही होंगे कि अगर कोई खिलाड़ी प्यार में पड़ जाता है तो इसकी जानकारी वे कई बार तो अपने साथियों को भी नहीं देता है, लेकिन इस सुपर कपल ने सार्वजनिक तौर पर कुछ समय पहले इस बात को स्वीकार किया था कि वे एकदूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं। कई साल इनकी लव स्टोरी चली, जो अब एक कदम आगे बढ़ने की कगार पर है। दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 21 मार्च को पंजाब में दोनों की शादी होगी।

हॉकी इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सूत्रों ने दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताया। मनदीप और उदिता की मुलाकात साल 2018 में बेंगलुरु में नेशनल कैंप के दौरान हुई थी।

दोनों पहले एकदूसरे से सिर्फ खेल के बारे में बात करते थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। इसका जानकारी उन्होंने खुद दी थी। इसके बाद लॉकडाउन के समय उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। तभी दोनों ने एकदूसरे का हमसफर बनने का फैसला किया। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।