Trending

गोविंद ने विश्व मास्टर टेनिस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

लखनऊ। लखनऊ के गोविंद प्रसाद मौर्य ने तुर्की में आयोजित विश्व मास्टर टेनिस चैंपियनशिप में 30 अधिक आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता।

गत 9 से 15 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम को फाइनल में ब्रिटेन के हाथों 0-3 से हार मिली थी। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका को को 2-1 से और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने क्वार्टरफाइनल में तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से और सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।