Trending
चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया को 58 करोड़ का नकद पुरस्कार
बीसीसीआई ने दुबई में इस महीने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये 58 करोड़ रूपये नकद पुरस्कार का ऐलान किया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा।

बोर्ड ने बयान में यह नहीं बताया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बयान में कहा ,‘‘ लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है। यह पुरस्कार विश्व स्तर पर टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के लिये है।’’