चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले एस बद्रीनाथ ने उड़ाया आरसीबी का मजाक
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की राइवलरी जगजाहिर है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों की टक्कर 28 मार्च को होगी। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज ने एस बद्रीनाथ ने आरसीबी का जमकर मजाक उड़ाया है। बद्रीनाथ ने इसको लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला बेंगलुरु में तीन मई को होगा।

इस सीजन में आरसीबी नए कप्तान, रजत पाटीदार के साथ आईपीएल में उतरी है। नए सीजन की शुरुआत से पहले बद्रीनाथ ने दोनों टीमों को लेकर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में सभी टीमों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DHYfVMJoHvs/
वह अन्य सभी से हाथ मिलाते हैं या गले मिलते हैं। हालांकि जैसे ही आरसीबी प्रतिनिधि की बारी आती है, ब्रदीनाथ उसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैन्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा चरम पर रही है। जब मैदान पर सीएसके और आरसीबी के दिग्गज भिड़ते हैं तो फैन्स की निगाहें उनके ऊपर रहती हैं। आईपीएल 2024 की बात करें तो आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बना ली थी। वहीं, सीएसके की टीम का दिल टूट गया था। मैच जीतने के बाद आरसीबी के खेमे ने जिस अंदाज में जश्न मनाया था, उससे साफ हो गया था कि उनके लिए इस जीत के मायने क्या थे।
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का दबदबा रहा है। उसने पांच पर खिताब जीता है और कंसिस्टेंसी की मिसाल कायम की है। सीएसके आईपीएल की पहली टीम थी, जिसने लगातार दो खिताब जीते। उसने 2011 के फाइनल में आरसीबी को मात दी थी।
दूसरी तरफ हमेशा स्टार्स से भरी टीम होने के बावजूद आरसीबी एक बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई है। तीन बार ऐसा हुआ है जब आरसीबी आईपीएल खिताब के करीब पहुंची। 2016 में कोहली की कप्तानी में आखिरी बार ऐसा हुआ था। हालांकि एसआरएच ने उसे हराया था।