सुनीता विलियम्स की वापसी में 9 माह का वक्त लगा, क्या नासा अतिरिक्त भुगतान करेगी?

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने नौ माह अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में बिताया. मंगलवार को स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटे. 

क्रू-9 मिशन का हिस्सा रहे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को स्पेसएक्स के ड्रैगन फ्रीडम की मदद से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस धरती पर लौट आए. दोनों नौ माह से अधिक समय बिताने के बाद वापस लौटे. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते साल जून में आठ दिन के तय मिशन के लिए आईएसएस गए थे. उन्हें यहां रुकना पड़ा क्योंकि बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल की पहली परीक्षण उड़ान दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं आ गई थीं. 

उनके साथ अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर ग्रेब्योनकिन भी थे. ये नासा और स्पेसएक्स की ओर से  बचाव अभियान के तहत दिसंबर में आईएसएस पहुंचे थे. इतने ज्यादा दिनों तक रहने के दौरान सुनीता और बुच को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. ऐसे में उन्हें काफी दिनों तक स्वास्थ निगरानी में रहना पड़ेगा. वे जॉनसन स्पेस सेंटर में रहेंगे. यहां पर अंतिरिक्ष यात्री अपने ​परिवार से मिल सकेंगे. बाद में वे सामान्य जीवन जी सकेंगे. 

क्या उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया जाता है?

इस दौरान क्या दोनों अतरिक्त भुगतान किया जाएगा. ऐसी परिस्थिति में जब अंतरिक्ष यात्रियों की गलती न हो और उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़े तब उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया जाता है. पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन ने का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों को बिना किसी ओवरटाइम वेतन के नियमित वेतन मिलता है. अंतरिक्ष एजेंसी आने-जाने, समेत आवास और भोजन की लागत वहन करती है. वहीं आकस्मिक खर्चों के लिए एक छोटा सा दैनिक भत्ता दिया जाता है.

1 लाख रुपये मिलने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर GS-15 के अंतर्गत आते हैं. इसमें अमेरिका में जनरल पे शेड्यूल का सबसे ऊंचा पद माना जाता है. GS-15 सरकारी कर्मचारियों को 1,25,133 और 1,62,672 डॉलर के बीच मिलता है, यह करीब 1.08 करोड़ से 1.41 करोड़ रुपये है. इस दौरान मूल वेतन मिलता है. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में 287 दिनों से अधिक समय बताया है. प्रत्येक को अतिरिक्त मुआवजे के रूप में कम से कम लगभग 1,148 डॉलर (1 लाख रुपये) मिलने की संभावना है.