Trending

नेशंस लीग फुटबॉल : पनामा फाइनल में, अमेरिका को 1-0 से हराया

सेसिलियो वॉटरमैन ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में गोल किया जिससे पनामा तीन बार के गत चैंपियन अमेरिका को 1-0 से हराकर कॉनकाफ नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनने में कामयाब रहा।

साभार : गूगल

जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय तक खिंच जाएगा तब वाटरमैन ने अमेरिकी बॉक्स में एडलबर्टो कैरासक्विला से दाहिनी ओर से पास लिया और मैट टर्नर को पीछे छोड़ते हुए शानदार गोल दागा।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना 11वां गोल करने वाले वॉटरमैन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरे करियर में मेरे साथ कई अच्छी चीजें हुई हैं, लेकिन यह सबसे अलग है। यह अविश्वसनीय है।’’ पनामा फाइनल में कनाडा या मेक्सिको का सामना करेगा।