Trending

आईपीएल : जीत के साथ आरसीबी का सफर शुरू, केकेआर को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 8 विकेट पर 174 रन बनाया था। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (59) और फिल सॉल्ट (56) की पारियों से 7 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Getty Images

मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नरेन (44) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। क्रुणाल पांड्या ने 3 और जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए 2 विकेट लिए।

जवाब में आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए सॉल्ट और कोहली ने 96 रन जोड़ दिए। इसके बाद टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रहाणे ने मैच में 31 गेंदों का सामना किया और 56 रन बना दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.65 की रही।

Associated Press

यह उनके आईपीएल करियर का 31वां और आरसीबी के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही रहाणे आईपीएल 2025 में अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

रहाणे ने अपने आईपीएल करियर के 172 पारियों में 4,698 रन बनाए हैं। सॉल्ट ने 31 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.65 की रही। यह उनके आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

उन्होंने अब तक 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 35.45 की औसत से 709 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 175.93 की रही है। सॉल्ट ने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा किया। कोहली ने मैच में 36 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। यह उनके आईपीएल करियर का 55वां अर्धशतक रहा।

यह उनके टी-20 करियर का 400वां मैच रहा। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 23वें बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही अपनी पारी का 38वां रन बनाते ही उनके केकेआर के खिलाफ 1,000 रन भी पूरे कर लिए।