आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में ईशान किशन का शतक
आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 286 रन बनाया था।

जवाब में राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए और 242 रन ही बना पाए। किशन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक 45 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने दौड़ते हुए अपना बल्ला लहराया और जोरदार जश्न मनाया।
वह 47 गेंदों पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले उनकी स्ट्राइक रेट 225.53 की रही। किशन हैदराबाद के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे और शतक जड़ दिया।
इससे पहले वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मैच की पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैच के 5वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का मारा। इस ओवर में आर्चर ने कुल 23 रन खर्च किए। पूरे मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की 76 रन दिए।
हेड 31 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 225.53 की रही। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 35 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 लंबे-लंबे छक्के लगाए। उनके बल्ले से 5 चौके भी निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही। इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।