‘आवारापन’ से ‘गैंगस्टर’ तक, बॉलीवुड के मोस्ट अंडर रेटेड सुपरस्टार Emraan Hashmi की 6 बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लीजेंडरी एक्टर इमरान हाशमी, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई आइकोनिक फिल्में दी हैं, अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर इमरान हाशमी, जिन्होंने अपनी बेहतरीन पर्फॉर्मन्सेस और कल्ट फिल्मों के दम पर एक बहुत बड़ा फैन बेस हासिल किया है, जिसकी तुलना नहीं की जाती. इमरान ने अपने फिल्मी करियर में अलग अलग तरह के एक्सपेरिमेंटल रोल किए जिसमें कभी उन्होंने एक लवर बॉय, कभी एक मसीहा, तो कभी एक आम आदमी की तरह के रोल्स को प्ले किया जिसने स्क्रीन पर उनकी वर्सटैलिटी को संपूर्ण रूप से दर्शाया था.
हालांकि, अपनी शुरुआत उन्होंने विक्रम भट्ट की 2002 की हॉरर फिल्म ‘राज’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग से ऐसा परचम लहराया जो आज भी कायम है. इमरान इस वक्त अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जो आज भी ऑडियंस के लिए सदाबहार हैं.
‘आवारापन’
इस फिल्म को लेकर सिर्फ एक ही बात कही जा सकती है कि चाहे जितना भी वक्त बीत जाए, इमरान हाशमी की ये फिल्म हमेशा कल्ट क्लासिक की लिस्ट में टॉप पर ही आएगी. ‘आवारापन’ ने रिलीज के वक्त तो कुछ कमाल नहीं दिखाया था पर अब इस फिल्म का खुमार ऐसा है कि लोग अब इस फिल्म कि री-रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘गैंगस्टर’
इस फिल्म में भले इमरान साइड एक्टर की भूमिका में थे, लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में उनकी केमिस्ट्री आज भी बहुत से लोगों के दिल में बसी हुई है. फिल्म में इमरान एक पुलिस वाले का किरदार निभाते है, जो कंगना के पति को धार-दबोचने के लिए उसके साथ फरेब करता है.
‘जन्नत’
इमरान हाशमी को इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया था जो ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी ज्यादा भा गया था. इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार की खूब तारीफ की गई थी जो एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर बेस्ड थी जो बेटिंग में शोहरत कमाते हुए एक बहुत बड़े चंगुल में फंसकर रह जाता है.
‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’
इस फिल्म से इमरान ने सिद्ध कर दिया था कि रोमांटिक अवतार के अलावा वो एक सीरियस रोल भी बेहद सादगी से प्ले कर सकते हैं. इस फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट था इमरान और अजय देवगन की जुगलबंदी और फिल्म के वन लाइनर डायलॉग्स, जो आज भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है.
‘द डर्टी पिक्चर’
इस फिल्म में इमरान ने तमिल के बहुत बड़े डायरेक्टर बालू महेन्द्रन का किरदार अपने अंदाज में निभाया था जिसे बड़े परदे पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था. इसके साथ ही फिल्म में विद्या बालन के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी.
‘टाइगर 3’
काफी सालों बाद साल 2023 में इमरान ने बड़े परदे पर वापसी की थी, जिसमें इस बार उन्होंने एक नेगेटिव करैक्टर अख्तियार किया था. हालांकि फिल्म का मेन अट्रैक्शन सलमान खान और कटरीना कैफ थे, लेकिन इमरान ने अपने आतिश के किरदार से सभी को चौंका के ये साबित कर दिया था कि आज भी वर्सटैलिटी के मामले में उनको बीट करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है.