केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, इंस्टाग्राम पर साझा की खुशखबरी
आईपीएल 2025 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान दिल्ली के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए है। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। पत्नी अथिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि बेटी के जन्म की संभावना को लेकर राहुल ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबला छोड़ दिया। बेटी को जन्म देने के बाद अथिया ने इंस्टग्राम पर पोस्ट की, जिसमें पानी में तैरते दो सफेद रंग के बतखों की पेटिंग के साथ लिखा है, ‘एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।’
https://www.instagram.com/p/DHlgdOms00c/
इसके नीचे 24 मार्च 2025 की तारीख के साथ अथिया और राहुल लिखा है। उसके नीचे पानी में तैरते हुए कमल के फूलों की पेंटिंग है। अथिया की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और दोनों को प्रशंसकों से ढेर सारी बधाइयां मिल रही है।
https://www.instagram.com/reel/DHnMImKTiEc/
राहुल को किसी भी समय बच्चे का जन्म होने की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन से अनुमति लेकर रविवार रात ही मुंबई लौट गए थे। बता दें, नीलामी से पहले लखनऊ ने राहुल को टीम से रिलीज कर दिया था।
इसके बाद जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में दिल्ली ने 12 करोड़ रुपये का दांव लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। वह अब 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे।