Trending

आईपीएल: दिल्ली की जीत में आशुतोष शर्मा के साथ चला लखनऊ के विपराज का बल्ला

आईपीएल के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। विशाखापट्टनम में हुए मैच में लखनऊ ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 209 रन बनाया। लखनऊ से मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) ने अर्धशतक लगाए।

Associated Press

जवाब में दिल्ली ने आशुतोष शर्मा के नाबाद अर्धशतक (66) की बदौलत जीत दिलाई। एडेन मार्करम (15) का विकेट जल्दी गिरने के बाद लखनऊ से मार्श और पूरन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। अंतिम ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

जवाब में दिल्ली ने 7 रन के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। इसके बाद विपराज निगम (39) और आशुतोष शर्मा ने संघर्ष किया और 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। मार्श ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अच्छी फॉर्म में संकेत दे दिए थे।

उन्होंने पारी का तीसरा ओवर करने आए मिचेल स्टार्क की जमकर खबर ली और उनके ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

लखनऊ ने जब 46 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब पूरन क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की। पूरन ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 4 छक्के और 1 चौका भी लगाए।

वह 30 गेंदों पर 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान पूरन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे किए। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 600 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं।

बता दें कि क्रिस गेल 1,056 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड ने 908 छक्के और आंद्रे रसेल ने 733 छक्के लगाए हुए हैं। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया।

एक क्रिकेट साइट के मुताबिक, कुलदीप ने पंत को आईपीएल में तीसरी बार आउट किया। शार्दुल ने पारी के पहले ओवर में ही 2 विकेट हासिल किए। मणिमारन सिद्धार्थ ने अपने 4 ओवर में 39 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने समीर रिजवी और स्टब्स के रूप में प्रमुख विकेट लिए।

दिग्वेश राठी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 2 सफलताएं हासिल की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 31 रन दिए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 53 रन देते हुए 2 विकेट लिए। मार्करम ने 13 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। इस बीच उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे किए। उनके अब 43 पारियों में 29.70 की औसत से 1,010 रन हो गए हैं।