Trending

गुवाहाटी में राजस्थान और केकेआर की टक्कर, देखें आंकड़े

आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। गुवाहाटी में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसे राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड कहा जाता है।

साभार : गूगल

गुवाहाटी में राजस्थान पिछले दो सीजन से कम से कम दो-दो मुकाबले खेल रही है। इस बार भी टीम दो होम गेम यहां खेलने वाली है। इनमें से एक मुकाबला तो आज ही होना है, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स से 30 मार्च को शेड्यूल है।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां 4 मुकाबले अब तक आईपीएल के खेले गए, जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दो टीमें जीती हैं। वहीं, एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

पहली पारी का औसत स्कोर आईपीएल में इस मैदान में 135 रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के लगभग इसी तरह के हैं, जहां सात मैचों के बाद पहली पारी का औसत स्कोर 137 है। ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच शायद ही देखने को मिले।

वहीं, अगर बात गेंदबाजी की नजरिए से करें तो यहां पेसर्स हावी रहते हैं, लेकिन स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद इस पिच से मिलने की उम्मीद है। आईपीएल का सैंपल साइज यहां छोटा है, लेकिन फिर भी 66.67 फीसदी विकेट पेसर्स को मिले हैं और स्पिनरों को 33.33 फीसदी विकेट मिले हैं।

टी20आई क्रिकेट में पेसर्स को 52.63 और स्पिनर्स को 47.37 फीसदी विकेट मिले हैं। इससे कहा जा सकता है कि इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलने की पूरी संभावना है। बल्लेबाज रनों के तरसते हुए नजर आ सकते हैं।