जल्द सामने आ सकते हैं बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के नाम
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा जल्द हो सकती है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, खिलाड़ियों को उनके अनुभव और हालिया प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न ग्रेडों में बांटा जाता है, और इसी के मुताबिक उन्हें एक राशि का भुगतान किया जाता है।

वैसे तो रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, अपना ए+ ग्रेड (7 करोड़ रुपये) कायम रखने के लिए तैयार हैं। इन दोनों के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी ए+ श्रेणी में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, इन खिलाड़ियों का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है, फिर भी उनका चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन उन्हें ए+ ग्रेड में बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, श्रेयस अय्यर के बारे में खबरें हैं कि वह बीसीसीआई के साथ हुए तीखे विवाद के बाद अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी के लिए तैयार हैं।
वहीं ईशान किशन के बारे में सूत्रों का कहना है कि उन्हें अभी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी के लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने पुराने इश्यू को सुलझाने पर काम किया है, लेकिन इतना नहीं कि उन्हें उनकी जगह वापस मिल जाए।
बता दें कि बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं है। ए+ ग्रेड – 7 करोड़ रुपये (यह ग्रेड उन खिलाड़ियों को मिलता है जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं) सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। इन सभी कैटेगरी में प्लेयर्स को शामिल करने के कुछ नियम भी हैं
ये खिलाड़ी हैं ए+ ग्रेड में शामिल
रोहित शर्मा
विराट कोहली
जसप्रीत बुमराह
रवींद्र जडेजा
ग्रेड ए
आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या
ग्रेड बी
सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल
ग्रेड सी
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल