Trending

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ में

बीसीसीआई ने बुधवार को घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जो अक्टूबर में शुरू होगा। भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है। भारत आने वाले समय घर पर कुल 12 मैच खेलेगा।

@BCCI

भारत 10 मैच तो सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 2 अक्टूबर को शुरू होगी। यह मैच अहमदाबाद में होगा। उसके 10 अक्टूबर से कोलकाता में दूसरा टेस्ट आयोजित होगा।
वहीं, इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत नवंबर से होगी।

भारत को दक्षिण अफ्रीका से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों में भिड़ना है। टेस्ट सीरीज 14 से 26 नवंबर तक चलेगी। पहला टेस्ट मैच दिल्ली और गुवाहाटी में होंगे। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन होगा। 30 नवंबर से वनडे मुकाबले शुरू होंगे, जो 6 दिसंबर को खत्म होंगे। टी20 इंटरनेशनल सीरीज 9 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगी।

भारत के घरेलू सीजन का शेड्यूल
इंडिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज

पहला टेस्ट : 2 से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट : 10 से 14 अक्टूबर, कोलकाता

इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज

पहला टेस्ट : 14 से 18 नवंबर, दिल्ली
दूसरा टेस्ट : 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी

वनडे सीरीज

पहला वनडे : 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे : 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे : 6 दिसंबर, विजाग

टी-20 सीरीज

पहला टी20 : 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20 : 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा टी20 : 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20 : 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20 : 19 दिसंबर, अहमदाबाद

बता दें कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं, जो 25 मई को समाप्त होगा। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक चलेगी।

भारत को अगस्त में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जाना है। इसके बाद, भारतीय टीम घर पर वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज खेलेगी और तीन वनडे और पांच टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सीरीज 19 अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच होगी। उसके बाद टीम इंडिया घर पर लौटकर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।