Trending
अयोध्या में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने किए रामलला के दर्शन
राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर कल लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयार है। मुंबई ने कल कड़ा अभ्यास किया है। इकाना स्टेडियम पर टीम के प्रमुख खिलाडिय़ों ने जमकर पसीना बहाया है और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया है।

इस मैच से पहले टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, तिलक वर्मा और कई प्लेयर्स राम लल्ला के दर्शन करने अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर की फोटो साझा की है।
https://www.instagram.com/jayab05/p/DH-V79jRKQz/
फोटो में तिलक वर्मा और कारण शर्मा भी दिखाई पड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शुक्रवार, 4 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में है।