Trending

रोहित अंतिम एकादश में नहीं, मुंबई ने जीता टॉस, एलएसजी ने की पारी की शुरुआत

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के दूसरे व लीग के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

साभार गूगल

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जबकि अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ ने लगातार दूसरी बार टास गंवाया।

लखनऊ की ओर से पारी की शुरुआत मिशेल मार्श (15) और एडेन मार्कराम (5) ने की। टीम ने समाचार लिखे जाने तक दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे।

इस मैच में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे है जबकि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रेस्ट देने का फैसला किया।

आंकड़ो की नजर से देखें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक दो मैच खेले है जिसमें दो में टीम हार गई जबकि एक मैच जीता है। लखनऊ पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी जबकि इसके बाद टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से शिकस्त दी थी जबकि तीसरे मैच में एलएसजी को पंजाब किंग्स ने आठ विकेट से हराया था।

दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपने शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी। मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया। इससे पहले मुंबई को चेन्नई और गुजरात ने शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान),डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मिशेल मार्श, दिग्वेश सिंह राठी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान।

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट,  अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।