Trending

लखनऊ के खिलाफ मुंबई को जीत के लिए बनाने होंगे 204 रन

आईपीएल का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. इस सीजन में लखनऊ की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं. जबकि, मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के कंधों पर हैं.

AFP/Getty Images

मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए. लखनऊ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए.

मिचेल मार्श के अलावा एडेन मार्कराम ने 53 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम को युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए.

हार्दिक पांड्या के अलावा ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी: 203/8, 20 ओवर (मिचेल मार्श 60 रन, एडेन मार्कराम 53 रन, निकोलस पूरन 12 रन, ऋषभ पंत 2 रन, आयुष बडोनी 30 रन, डेविड मिलर 27 रन, अब्दुल समद 4 रन, शार्दुल ठाकुर नाबाद 5 रन, आकाश दीप 0 रन और आवेश खान नाबाद 2 रन)

मुंबई इंडियंस गेंदबाजी : (ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट, विग्नेश पुथुर 1 विकेट, हार्दिक पांड्या पांच विकेट और अश्विनी कुमार 1 विकेट)