Trending

ऋषभ पंत पर मोटा जुर्माना, दिग्वेश राठी पर भी लगा फाइन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मोटा जुर्माना बीसीसीआई ने ठोका है। टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी भी फाइन लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच के दौरान भी सजा मिली थी और अब कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है।

वहीं, दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अभद्र इशारा किया था। पिछले मैच में भी उनको इसी करतूत के चलते सजा मिली थी। वे विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की तरफ ऐसे इशारा करते हैं, जैसे उनका हिसाब-किताब निपटा रहे हैं।

आईपीएल से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के 16वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी पर भी भारी जुर्माना लगा है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन किया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका दूसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं। इससे पहले एक डिमेरिट अंक भी वे उनके खाते में जुड़ चुका है, जो उनको 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एलएसजी के मैच के दौरान मिला था। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।