Trending

इंग्लैंड की सीमित ओवर टीम के कप्तान बने हैरी ब्रूक

जोस बटलर के पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तानी छोड़ने के बाद 26 वर्षीय हैरी ब्रूक को सोमवार को सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाया गया। ब्रूक को पिछले साल की आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अनुबंधित किया था लेकिन राष्ट्रीय टीम में अपने करियर पर ध्यान केंद्रित लगाने के लिए वह आईपीएल से हट गए थे।

@englandcricket

बाद में उन पर लीग में खेलने से दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। ब्रूक जनवरी 2022 में पदार्पण के बाद से इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। पिछले एक साल से वह वनडे और टी-20 दोनों टीम में उपकप्तान के रूप में खेल रहे थे।

इंग्लैंड में सीमित ओवरों में अपना अभियान मई के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ शुरू करेगा जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।