पंजाब किंग्स के पास होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स को हराने की चुनौती
आईपीएल में आज डबल हैडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला कोलकाता और लखनऊ के बीच होगा। वहीं आज का दूसरा और सीजन का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।

पंजाब की टीम ने इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से 2 में जीती है। वहीं, चेन्नई ने अपने फैंस को निराश किया है और 4 में से 3 मैच में उन्हें हार मिली है। प्वाइंट्स टेबल में पंजाब चौथे और चेन्नई नौवें स्थान पर हैं।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब पर अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई को हारने की चुनौती होगी। पंजाब की टीम इस सीजन में एक अलग अवतार में नजर आई है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने सभी को प्रभावित किया है।
पंजाब ने गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है. लेकिन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उसे अपने घर में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं।
इस सीजन में उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली। आज चेन्नई के खिलाफ मैच में भी पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी श्रेयस अय्यर के ईर्द-गिर्द ही घुमेगी। बात अगर चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में की जाए तो चेन्नई ने लीग के 18वें सीजन किस शुरुआत अपने होम ग्राउंड में मुंबई को हराकर धमाकेदार अंदाज में किया था, लेकिन इसके बाद टीम अपना जलवा नहीं दिखा पाई है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई अब तक आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार की हैट्रिक लगाई है। चेन्नई के सबसे दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
चेन्नई के फैंस को उम्मीद है कि, आज धोनी शानदार पारी खेलेंगे और चेन्नई पंजाब की टीम को हैकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज करे। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक काफी रोमांचक जंग देखने को मिली है।
चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। ईद दौरान चेन्नई ने 16, तो पंजाब ने 14 मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, जिसने पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में चेन्नई को हार मिली।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन : रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे