आईपीएल : एलएसजी की रोमांचक जीत, केकेआर को हराया, पूरन-मार्श का धमाका
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के 21वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। मैच में पहले खेलते हुए लखनऊ ने 3 विकेट पर 238 रन बनाया था। जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 7 विकेट पर 234 रन ही बना सकी।

लखनऊ से एडेन मार्करम (47) और मिचेल मार्श (81) की सलामी जोड़ी ने 99 रन की साझेदारी की। अच्छी शुरुआत के बाद बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में क्विंटन डिकॉक (15) के आउट होने के बाद केकेआर से सुनील नरेन (30), वेंकटेश अय्यर (45) और अजिंक्य रहाणे (61) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। मार्श ने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक लगाया।
सलामी बल्लेबाज मार्श अपनी पारी में 48 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आईपीएल 2025 में मार्श का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 5 मैचों में 53 की औसत और 180.27 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बना चुके हैं। उनके पिछले 5 स्कोर क्रमश: 72, 52, 0, 60, 81 रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को 99 रन के कुल स्कोर पर मार्करम (47) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए पूरन ने मार्श (81) के साथ तेजी से रन बटोरे और दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने अब्दुल समद (6) के साथ भी 51 रनों की साझेदारी निभाई।
पूरन अपनी पारी में 36 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरन ने इस पारी के दौरान खास उपलब्धि हासिल की है। अपनी पारी का 30वां रन बनाते ही उनके आईपीएल करियर में 2,000 रन भी पूरे हो गए।
वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 52वें बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने सर्वाधिक रनों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इस लीग में 83 मैचों में 2,029 रन बनाए थे।
आईपीएल में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड विराट कोहली (8,168) के नाम दर्ज है। केकेआर ने शुरुआती 6 ओवर के बाद 90/1 का स्कोर बनाया था। यह पावरप्ले ओवर्स में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। बता दें कि केकेआर का शुरुआती 6 ओवर्स में सबसे बड़ा स्कोर 105/0 (बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017) रहा है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रहाणे ने 35 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 33वां अर्धशतक लगाया। यह उनके बेमिसाल टी-20 करियर का 50वां अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आवेश खान को आड़े हाथों लिया।
केकेआर कप्तान ने आवेश के एक ओवर में 2 बड़े छक्के लगाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे आवेश का विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया। रहाणे ने अपने टी-20 करियर में 7,000 रन पूरे किए। उनके अब टी-20 करियर में 276 मैचों की 259 पारियों में 7,036 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 105 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं।