सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बीएस राय। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में बांद्रा कोर्ट में कई सबूतों सहित 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
पुलिस के अनुसार, “इस चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुलिस द्वारा पाए गए कई सबूत शामिल हैं। यह चार्जशीट 1000 पन्नों से अधिक लंबी है। इस चार्जशीट में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अपराध स्थल पर सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के शरीर से मिले चाकू के टुकड़े एक ही चाकू के तीन टुकड़े हैं।”
साथ ही, जांच के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी के बाएं हाथ की फिंगरप्रिंट रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है। सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी को हुआ था, जब आरोपी शहजाद ने कथित तौर पर डकैती का प्रयास करते हुए अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास में सेंध लगाई थी।
घटना के दौरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी वक्षीय रीढ़ और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 जनवरी को छुट्टी मिलने से पहले पांच दिनों तक उनका इलाज चला।
जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में आया था और मुंबई पहुंचने से पहले कोलकाता में कई जगहों पर रुका था।