कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट गेंदबाज बने अभिषेक दलहोर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बाद बड़ी चाल चली है। केकेआर के खेमे में एक युवा ऑलराउंडर की एंट्री हुई है। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले अभिषेक दलहोर को बतौर नेट गेंदबाज टीम में जगह दी गई है।

कोलकाता के लिए यह सीजन मिलाजुला रहा है। टीम ने आईपीएल के 18वें सीजन में खेले 5 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि तीन मैचों में टीम को हार मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने ही घर में मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने खेमे में एक युवा ऑलराउंडर को शामिल कर लिया है।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले अभिषेक दलहोर को बतौर नेट गेंदबाज टीम से जोड़ा है। आईएसपीएल में अभिषेक माझी मुंबई की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे और उनकी टीम इस बार खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी।
https://www.instagram.com/reel/DIOFrJzRNGY/
अभिषेक ने टूर्नामेंट में अपनी पेस और मैच विनिंग काबिलियत से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने दो सीजन में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 19 मैचों में कुल 324 रन ठोके, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 33 विकेट भी चटकाए।
पहले सीजन में अभिषेक प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वहीं, टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में अभिषेक ने बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड जीता था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने इस सीजन कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 2 में जीत का स्वाद चखा है।
वहीं, 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने केकेआर को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 4 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 3 विकेट खोकर 238 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन 7 विकेट गंवाकर 234 रन ही बना सकी थी।