Trending

आईपीएल : गुजरात टाइटंस की चौथी जीत, राजस्थान को 58 रन से हराया

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 217 रन बनाया। गुजरात से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 82 रन की पारी खेली।

IPL

जवाब में राजस्थान 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। शुभमन गिल (2) का विकेट जल्दी गिरने के बाद सुदर्शन ने अच्छी पारी खेली। गिल के अलावा जोस बटलर (36), शाहरुख खान (36) और राहुल तेवतिया (24) ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल (6) और नितीश राणा (1) के विकेट जल्दी खो दिए। इसके बाद संजू सैमसन (41) और शिमरोन हेटमायर (52) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। गुजरात से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज (3/24) रहे।

सुदर्शन ने पारी का 5वां ओवर करने आए तुषार देशपांडे की जमकर खबर ली। उन्होंने पावरप्ले के उस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर अच्छी पारी के संकेत दिए। उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

IPL

वह 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के थे। उन्होंने बटलर के साथ मिलकर 47 गेंदों में 80 रन की साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार 5वीं बार 50+ रन का स्कोर किया है।

उन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक 5 पारियों में 54.60 की औसत और 151.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ लखनऊ के निकोलस पूरन हैं।

सैमसन ने 28 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। उन्होंने इस बीच 4 चौके और 2 छक्के लगाए। विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका विकेट लिया।

यह उनके टी-20 करियर का 300वां मैच साबित हुआ। अपने टी-20 करियर में अब तक 7,522 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 119 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। हेटमायर ने 29 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक लगाया।

राजस्थान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 68 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया, तब हेटमायर क्रीज पर आए। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस बीच उन्होंने राशिद खान के एक ओवर में छक्का और 1 चौका भी लगाया। वह 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।

गुजरात ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और 8 अंको के साथ तालिका में टीम शीर्ष पर है। वहीं, राजस्थान ने 2 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है। अंक तालिका में राजस्थान 7वें स्थान पर है।