आईपीएल : राहुल की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली ने आरसीबी को धोया
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैच में पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 163 रन बनाया। जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

फिल सॉल्ट (37) और विराट कोहली (22) ने आरसीबी को पावरप्ले में अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के विकेट गिराने के आरसीबी के विकेटों का पतझड़ सा लग गया। इस बीच कप्तान रजत पाटीदार (25) और टिम डेविड (37) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में दिल्ली ने 30 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद राहुल (93) और ट्रिस्टन स्टब्स (38*) ने टीम को जीत दिलाई। कोहली ने 14 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। वह आईपीएल इतिहास में 1,000 बॉउंड्री (चौके और छक्के) लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस लीग में 721 चौके और 280 छक्के लगाए हैं।
वह करियर में 38.81 की औसत और 132.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,190 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक हैं। आखिरी कुछ ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए टिम डेविड ने उपयोगी योगदान दिया।
उन्होंने 20 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए और टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने आईपीएल 2022 के बाद से डेथ ओवर्स में 195.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 630 रन बनाए हैं। वह 2022 के बाद से डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर में 26 रन देते हुए 2 विकेट लिए और वह अब आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने विकेटों के मामले में रविचंद्रन अश्विन (185) को पीछे छोड़ा है।
आईपीएल में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल (206) और पीयूष चावला (192) ने ही लिए हैं। मौजूदा सीजन में भुवनेश्वर लेग स्पिनर चावला को पीछे छोड़ सकते हैं। जब दिल्ली ने 10 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, तब राहुल क्रीज पर आए।
राहुल ने 37 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 39वां अर्धशतक पूरा किया। अपना अर्धशतक लगाते ही उन्होंने रन गति में इजाफा किया और जोश हेजलवुड के एक ओवर में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वह 53 गेंदों पर 93 रन बनाकर नाबाद रहे।