Trending

यूटीटी सीज़न 6: फैन सिकी और बर्नडेट स्ज़ोक्स समेत दिग्गज होंगे ऑक्शन में शामिल

चीनी टेबल टेनिस स्टार फैन सिकी, विश्व नंबर 13 बर्नडेट स्ज़ोक्स, ओलंपियन अरुणा क्वाड्री तथा अल्वारो रॉबल्स, और जूनियर विश्व नंबर 6 अंकुर भट्टाचार्जी के नेतृत्व में कई उभरते भारतीय पैडलर 15 अप्रैल मंगलवार को मुंबई में होने वाली अल्टीमेट टेबल टेनिस सीज़न 6 प्लेयर ऑक्शन में शामिल होंगे।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

यूटीटी इतिहास में पहली बार, टीम रोस्टर को एक अनूठी प्लेयर ऑक्शन के माध्यम से आकार दिया जाएगा, जिससे फ्रैंचाइजी को अपने रिक्रूटमेंट और रणनीतियों पर अधिक कंट्रोल मिलेगा।

दो बार के यूटीटी चैंपियन हरमीत देसाई, एशियाड मेडलिस्ट मनिका बत्रा भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सबसे प्रमुख नाम

ऑक्शन पूल में शामिल 56 खिलाड़ियों में युवा दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े (भारत की शीर्ष क्रम की महिला एकल खिलाड़ी) के साथ साथ टीन सेंसेशन सिंड्रेला दास और पूर्व अंडर-17 विश्व नंबर 1 पायस जैन, 25 से कम उम्र के 25 उभरते भारतीय सितारों के ग्रुप को लीड कर रही हैं।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

इस सबने दो बार के चैंपियन हरमीत देसाई, पूर्व विजेता साथियान ज्ञानसेकरन, मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी और डब्ल्यूटीटी कंटेंडर लागोस 2024 की विजेता श्रीजा अकुला जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अपना स्थान अर्जित किया है।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

सभी आठ टीमों को प्लेयर ऑक्शन के लिए 50 लाख वर्चुअल टोकन आवंटित किए गए हैं। साथ ही अंतिम बोली मूल्य का मिलान करके पिछले सीज़न के खिलाड़ी को बनाए रखने के लिए एक बार का राइट टू मैच (RTM) कार्ड भी दिया गया है। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नीरज बजाज और वीता दानी द्वारा प्रमोट की गई फ्रेंचाइजी आधारित लीग 29 मई से 15 जून तक अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होगी।

खिलाड़ियों के पूल पर टिप्पणी करते हुए नीरज बजाज और वीता दानी ने एक संयुक्त बयान में कहा, “यूटीटी सीजन 6 का नीलामी पूल दर्शाता है कि पिछले पांच सालों में भारत में टेबल टेनिस कितनी आगे बढ़ गया है। 25 साल से कम उम्र के 25 खिलाड़ियों को अनुभवी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ पूल में जगह मिली है। यह स्पष्ट है कि अगली पीढ़ी पहले से ही टेबल पर कदम रख रही है।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

भारत के ओलंपिक 2036 के सपने के केंद्र में स्थित शहर अहमदाबाद में लीग की मेजबानी करना उचित लगता है, क्योंकि यूटीटी देश के हर कोने में शीर्ष स्तरीय टेबल टेनिस लाने वाली एक बाध्यकारी शक्ति बनी हुई है।”

यूटीटी सीजन 6 की नीलामी में शामिल होने वाले 16 विदेशी पैडलर्स में से 12 ओलंपियन हैं। पिछले सीजन से वापसी करने वालों में यूटीटी सीजन 2 की चैंपियन एड्रियाना डियाज और स्पैनियार्ड मारिया जियाओ शामिल हैं। ब्रिट एरलैंड, दीना मेशरेफ, ज़ेंग जियान और जियोर्जिया पिकोलिन ने डेब्यू कर रहे है।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

फ्रांस के लिलियन बार्डेट, जिन्होंने पिछले सीजन में अपने डेब्यू में प्रभावित किया था, वापस लौटे हैं, जबकि पूर्व यूटीटी चैंपियन टियागो अपोलोनिया और किरिल गेरासिमेंको ने भी अनुभव जोड़ा है। कनक झा, रिकार्डो वाल्थर और इज़ाक क्वेक पहली बार खिलाड़ियों के पूल में प्रवेश कर रहे हैं।

इस बीच, भारतीय दल में उभरते सितारे शामिल हैं। इनमें विश्व युवा चैम्पियनशिप पदक विजेता तनीषा कोटेचा, सुहाना सैनी और सायाली वानी, एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता सार्थ मिश्रा और जेनिफर वर्गीस, अभिनंद पीबी और दीपित पाटिल जैसी उभरती प्रतिभाएँ शामिल हैं, जो सीनियर दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना चाहते हैं।

Picture Credit – UTT
Picture Credit (Fan Siqi) – ITTF

खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में विभाजित किया जाएगा। ये कैटोगेटीज़ इस प्रकार हैं- पूल ए (11 लाख टोकन), पूल बी (7 लाख), पूल सी (4 लाख) और पूल डी (2 लाख)। बोली 10,000 टोकन की वृद्धि के साथ एक संरचित प्रारूप का पालन करेगी, जिससे प्रतिस्पर्धी और रणनीतिक चयन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी क्योंकि टीमें यूटीटी सीज़न 6 के लिए अपनी टीम का निर्माण करेंगी।

अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 नीलामी पूल

पूल ए (11 लाख टोकन): अल्वारो रोबल्स (स्पेन), कनक झा (संयुक्त राज्य अमेरिका), किरिल गेरासिमेंको (कजाकिस्तान), रिकार्डो वाल्थर (जर्मनी), क्वाड्री अरुणा (नाइजीरिया), एड्रियाना डियाज़ (प्यूर्टो रिको), बर्नाडेट स्ज़ोक्स (रोमानिया), ब्रिट एरलैंड (नीदरलैंड्स), दीना मेशरेफ (मिस्र), फैन सिकी (चीन), मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला (भारत)

पूल बी (7 लाख टोकन): लिलियन बैडेट (फ्रांस), टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), क्यूक इजाक (सिंगापुर), जियोर्जिया पिकोलिन (इटली), मारिया जिओ (स्पेन), ज़ेंग जियान (सिनापुर), अंकुर भट्टाचार्जी, हरमीत देसाई, साथियान ज्ञानसेकरन, दीया चितले, सुतीर्था मुखर्जी, स्वस्तिका घोष, यशस्विनी घोरपड़े (भारत)

पूल सी (4 लाख टोकन): आकाश पाल, अनिर्बान घोष, दिव्यांश श्रीवास्तव, पायस जैन, रोनित भांजा, स्नेहित सुरवज्जुला, अनुषा कुटुम्बले, कृतत्विका सिन्हा रॉय, मधुरिका पाटकर, रीथ रिश्या, सिंड्रेला दास, तनीषा कोटेचा (सभी भारत)

पूल डी (2 लाख टोकन): चिन्मय सोमैया, दीपित पाटिल, जीत चंद्रा, मुदित दानी, पी.बी. अभिनंद, रेगन अल्बुकर्क, राज मंडल, सार्थ मिश्रा, सौरव साहा, सुधांशु ग्रोवर, यशांश मलिक, अनन्या चंदे, जेनिफर वर्गीस, निखत बानू, प्रीता वर्तिकार, सायाली वानी, सेलेना सेल्वाकुमार, सुहाना सैनी, यशिनी शिवशंकर