Trending

आईपीएल : गुजरात से लखनऊ को मिली 181 रन की चुनौती

आईपीएल के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत गुजरात टाइटन्स से हो रही है। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली लखनऊ ने गुजरात टाइटन्स को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर 180 रन पर रोक दिया है।

BCCI

गुजरात ने अंतिम 8 ओवर में 60 रन बनाए और उसके 6 विकेट गिर। गुजरात से शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार ओवरों में 34 रन देकर दो विकेट लिए. रवि बिश्नोई ने भी चार ओवर में 36 रन दो विकेट लिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले चुनी। कप्तान ने पिच और मौसम की स्थिति को देखते हुए पहले गेंदबाजी को सही रणनीति बताया।

गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड: (180/6, 20 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
साई सुदर्शनकैच पूरन, बोल्ड रवि बिश्नोई56
शुभमन गिलकैच मार्करम, बोल्ड आवेश खान60
जोस बटलरकैच शार्दुल, बोल्ड दिग्वेश सिंह राठी16
वॉशिंगटन सुंदरबोल्ड रवि बिश्नोई2
शेरफेन रदरफोर्डLBW शार्दुल ठाकुर22
शाहरुख खाननाबाद11
राहुल तेवतियाकैच मार्करम, बोल्ड शार्दुल ठाकुर0
राशिद खाननाबाद4

विकेट पतन: 120-1 (शुभमन गिल, 12.1 ओवर), 122-2 (साई सुदर्शन, 13.1 ओवर), 127-3 (वॉशिंगटन सुंदर, 13.6 ओवर), 145-4 (जोस बटलर, 16.4 ओवर), 176-5 (शेरफेन रदरफोर्ड , 19.3 ओवर), 176-6 (राहुल तेवतिया, 19.4 ओवर)