Trending

बेहतरीन वापसी से मैनचेस्टर सिटी ने क्रिस्टल पैलेस को हराया, ड्रॉ पर आर्सेनल- ब्रेंटफोर्ड का मैच खत्म

मैनचेस्टर सिटी ने शुरू में पीछे होने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए क्रिस्टल पैलेस को 5–2 से हराया जिससे उसकी टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर आ गई।

@ManCity

क्रिस्टल पैलेस की टीम ने 21 मिनट तक दो गोल की बढ़त मिली थी लेकिन इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने दमदार वापसी की। उसकी तरफ से पहला गोल केविन डी ब्रुइन ने किया। मैनचेस्टर सिटी से ब्रूइन के अलावा पहले हाफ में उमर मार्मौश और माटेओ कोवासिक ने गोल किए।

जेम्स मैकएटी ने चौथा और निको ओरेली ने पांचवा गोल किया। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में चेल्सी और न्यूकैसल से ऊपर चौथे स्थान पर है। वह तीसरे स्थान पर नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से दो अंक पीछे है, जिसे एवर्टन ने 1-0 से हराया।

एक अन्य मैच में एस्टन विला पहले से ही दूसरी डिवीजन में खिसक चुके साउथेम्प्टन को 3-0 से हरा कर पांचवें स्थान पर आ गया। दूसरे स्थान पर आर्सेनल को ब्रेंटफोर्ड ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया, जिससे वह पहले स्थान पर चल रहे लिवरपूल से 10 अंक पीछे हो गया है।