सूमी में रूस ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, 20 से अधिक लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह

रूस ने यूक्रेन के सुमी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया है. इसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई. यह हमला रविवार को उस समय हुआ जब लोग चर्चा में प्रार्थना के लिए निकले थे. इस हमले मे कई आवासीय इमारतें, स्कूल और सड़कें तबाह हो गईं.
रूस-यूक्रेन युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है. रूस ने यूक्रेन के सुमी में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. इससे सूमी में भयंकर तबाही मची है. इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई. रूसी मिसाइलों ने शहर की सड़कों तबाह कर दिया. शहर में आम जीवन-आवासीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सड़क पर कारों को निशाना बनाया गया है. यह हमला तब हुआ जब लोग चर्च की ओर निकल रहे थे.
इस हमले को रूस-यूक्रेन युद्ध में नया अध्याय माना गया है. इस हमले के बाद युद्ध ने खतरनाक रूप ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 21 नागरिक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए. अफसरों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है. सभी जरूरी सेवाएं काम कर रही हैं.
रूस आतंक मचा रहा: यूक्रेन
यूक्रेन की ओर दिए बयानों में कहा गया कि दुनिया को दृढ़ता से जवाब देना होगा. दुनिया के सभी देश संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुनिया में हर कोई जो युद्ध और इन हत्याओं को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें शामिल होना होगा. रूस आतंक मचा रहा है. यूक्रेन ने कहा, रूस पर दबाव के बिना शांति संभव नहीं हो सकती है. वार्ता के के जरिए बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई बमों के हमलों को रोका नहीं जा सकता है. रूस के प्रति एक नए को अपनाने की जरूरत है.