Trending
सीएसके प्लेयर्स रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे, धोनी नहीं दिखे
चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ समेत अन्य प्लेयर्स ने रविवार को यहां प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया।

हालांकि उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं दिखे। गायकवाड़ ने परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन किए। गायकवाड़ के साथ टीम के कुछ अन्य सदस्य भी थे।
बताते चले कि महेन्द्र सिंह धोनी भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे जबकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने उन्हे बाकायदा निमंत्रण पत्र भेजा था। धोनी के इस बार भी रामलला के दर्शन न करना चर्चा का विषय बना रहा।