Trending

धीमी ओवर-रेट के चलते दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पर फाइन

रविवार 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विजयरथ पर मुंबई इंडियंस ने लगाम लगाई. आईपीएल के 29वें मैच में एमआई ने डीसी को 12 रन से हराया। दिल्ली को सीजन की पहली हार का भी सामना करना पड़ा।

साभार : गूगल

दिल्ली की इस हार के साथ कप्तान अक्षर पटेल को दोहरा झटका बीसीसीआई ने लाखों का फाइनल लगाकर दिया। दरअसल, अक्षर ने मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल की आचार सहिता का उल्लंघन किया था जिसके चलते बोर्ड ने उनपर यह फाइन लगाया है।

बीसीसीआई प्रेस रिलीज के अनुसार, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।”

रिलीज में आगे लिखा है, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” दिल्ली कैपिटल्स ने इस हार के साथ अंक तालिका में नंबर-1 का ताज गंवा दिया है। टीम पॉइंट्स टेबल में अब गुजरात टाइटंस के नीचे दूसरे नंबर पर है।