करुण नायर से बहस करते दिखे बुमराह, जानें रोहित शर्मा का रिएक्शन
ऐसा बहुत कम बार हुआ है जब बुमराह मैदान पर अपना आपा खोकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ बहस करते हुए नजर आते हैं। आखिरी बार फैंस ने ऐसा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान देखा था जब बुमराह की बहस ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास से हुई थी।

आईपीएल में भी बुमराह को ऐसा करता देख सब हैरान थे। इस बार बुमराह के निशाने पर और कोई नहीं भारतीय बल्लेबाज करुण नायर थे। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बुमराह और करुण नायर के बीच कुछ बहस हुई जिसका मजा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उठाया।
हार्दिक बीच बचाव करते हुए दिखे। यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 6ठे ओवर के बाद की है, जब करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह की पिटाई की थी। बुमराह के एक ही ओवर में 18 रन बटोर इस भारतीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों पर अपना 11वां आईपीएल अर्धशतक जड़ा था।
नायर ने बुमराह के इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया था। ओवर की आखिरी गेंद पर जब नायर दो रन ले रहे थे, तभी उनकी टक्कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर जसप्रीत बुमराह से हुई थी। नायर ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। जब टाइम आउट हुआ तो बुमराह अपनी टीम से अलग आकर करुण नायर से बहस करते हुई दिखाई दिए। रोहित ने इस नोक-झोंक का खूब आनंद उठाया, वहीं हार्दिक बीच बचाव करते हुए दिखे।