लखनऊ के खिलाफ जीत के लिए चेनई को मिला 167 रन का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का 30वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा हैं.

सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
पंत के अलावा आयुष बदोनी ने 22 और अब्दुल समद ने 20 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. चेन्नई से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना सबसे सफल रहे. जडेजा ने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए जबकि पथिराना ने आखिरी ओवर में पंत और शार्दुल को आउट कर 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए.
वहीं खलील अहमद और अंशुल कम्बोज को भी 1-1 विकेट मिला। नोयर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 13 रन ही दिए. 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स अब मजबूत शुरुआत की कोशिश करेगी.