दिल्ली-गुजरात की टक्कर कल, स्टार्क-सिराज पर सबकी निगाहें
आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी। दोनों ही टीमें इस सत्र में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 6 मैचों में से 5 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात और दिल्ली के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।
मोहम्मद सिराज और दिल्ली के मिचेल स्टार्क पर सबकी निगाहें होगी जो, अपनी-अपनी टीमों के लिए डेथ ओवरों में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
खास तौर से मिचेल स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम ओवरों में जिस तरह से मैच को निकाला वह कमाल का था। दिल्ली और गुजरात के बीच टक्कर में इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर बहुत कुछ निर्भर करेगा।
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की बात करें तो वह कमाल की रही है। सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम को टॉप पर रखने का काम किया है।
इस सीजन में सिराज में गुजरात से खेलते हुए 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। खास तौर से सिराज ने अंतिम ओवरों में कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क की बात करें तो इस सीजन के शुरुआत से ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी में धूम मचाई है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में तो स्टार्क ने अकेले दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। दिल्ली के लिए अभी तक खेले गए मैच में मिचेल स्टार्स ने भी 6 मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।