अल क़दीसिया की जीत में ऑबामेयांग का लेट विजयी गोल
अल क़दीसिया ने पियरे-एमरिक ऑबामेयांग के लेट विजयी गोल से अल नस्र को 2-1 से हराया। मैच की शुरुआत से ही अल क़दीसिया ने आक्रामक खेल दिखाया और 35वें मिनट में तुर्की अल-अम्मार के आसान टैप-इन गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

गोल की नींव रखी ऑबामेयांग ने, जो विपक्षी डिफेंस के पीछे दौड़ लगाकर दबाव बना रहे थे। उनकी तेज़ शॉट को गोलकीपर बेंटो ने रोका, रिबाउंड पर अल-अम्मार ने कोई गलती नहीं की।
दूसरे हाफ में अल नस्र ने बराबरी की पूरी कोशिश की। 57वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो गेंद को काबू नहीं कर सके, जिसके बाद जॉन डुरान को शानदार मौका मिला, उनका शॉट गोल के ऊपर चला गया।
84वें मिनट में ब्राज़ीली मिडफील्डर ओतावियो के बेहतरीन क्रॉस पर सादियो माने ने शानदार टच के बाद गेंद को गोलकीपर के पास से गोल में डालकर स्कोर 1-1 किया। माने के गोल के तीन मिनट बाद ऑबामेयांग ने नाहितान नांदेज़ के क्रॉस पर हेडर लगाकर अल क़दीसिया को बढ़त दिलाई। गोल निर्णायक रहा और अल नस्र हारी।
अल क़दीसिया जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। हार के बाद अल नस्र तीसरे स्थान पर है और वह लीग लीडर अल इत्तिहाद से आठ अंक पीछे रह गया है।