Trending

खुशखबरी! कागिसो रबाडा की वापसी को लेकर शुभमन गिल ने दी अहम जानकारी

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान कागिसो रबाडा के लौटने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Credits : Getty

उन्होंने कहा है कि तेज गेंदबाज के अप्रैल के अंत तक टीम से जुड़ने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से टीम छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। गिल को उम्मीद है कि कागिस रबाडा 10 दिन के अंदर लौट सकते हैं।

कागिसो रबाडा अप्रैल के शुरुआत में गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड से बाहर हो गए थे। उन्होंने कई मैच मिस भी किए थे और दो मैच खेलकर निजी कारणों की वजह से घर लौट गए थे।

रबाडा ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक एक विकेट लिया था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए मैच में टीम में जगह नहीं दी गई। रबाडा की जगह अरशद खान को उतारा गया जिन्होंने विराट कोहली का कीमती विकेट लिया।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, ”उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है, कागिसो रबाडा को अभी वापस आने में 10 और दिन लग जाएंगे।” कागिसो रबाडा की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण ने शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर जैसे गेंदबाज बढ़िया फॉर्म में हैं।