टॉप टीम गुजरात टाइटंस के सामने केकेआर की बल्लेबाजी की होगी अग्निपरीक्षा
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में अंक तालिका में टॉप पर काबिज गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को खेले जाने वाले मैच में अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

केकेआर पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 112 रन के लक्ष्य काफी अच्छा करते हुए 95 रन पर आउट हुई थी। उसका टीम प्रबंधन बल्लेबाजों की इस खराब प्रदर्शन से निश्चित रूप से चिंता में होगा। कोलकाता ने अपने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को टीम प्रबंधन से जोड़ा है। नायर को बीसीसीआई ने हाल में राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटाया था। कोलकाता ने तुरंत उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था।
केकेआर के पूर्व सहायक कोच नायर की घर वापसी से टीम को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसके सात मैचों में छह अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने शेष सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे।
नायर ने पहले ही उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर और रमनदीप सिंह जैसे बल्लेबाजों के साथ काम करना शुरू किया है जो दो कमजोर कड़ी हैं। इस सत्र में 23.75 करोड़ रुपये के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी अय्यर ने 24.20 की औसत से 121 रन बनाए हैं, जबकि रमनदीप छह पारियों में सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं।
आंद्रे रसेल के नाम पांच पारियों में 34 रन दर्ज हैं, जबकि रिंकू सिंह ने 38.66 की औसत से 116 रन बनाए हैं। बल्लेबाजों में केवल कप्तान अजिंक्य रहाणे (221 रन, 2 अर्द्धशतक) और युवा अंगकृष रघुवंशी (170 रन) ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है।
शीर्ष क्रम में क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण ने कुछ मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है उनके प्रदर्शन में ही निरंतरता का अभाव है। इस मैच के लिए दो पिचें तैयार की गई हैं और एक में घास की अतिरिक्त परत है जिसे काटा नहीं गया है।
पिच को लेकर फैसला टीम की रणनीति पर आधारित होगा। कोलकाता टीम प्रबंधन पहले भी पिच को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल रहा है।
गुजरात टाइटंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सत्र में उसे अब तक केवल दो मैच में हार मिली। उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (14 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (11 विकेट) ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभाई है।
बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन (365 रन) ऑरेंज कैप धारक निकोलस पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे हैं, जबकि जोस बटलर (315 रन, औसत 63.00) नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत