Trending

ओडिशा में खेल क्रांति: सभी 30 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर का शुभारंभ

ओडिशा के खेल और युवा मामलों के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने रविवार को राज्य के सभी 30 जिलों में खेलो इंडिया केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने बोला कि ये केंद्र खेल मंत्रालय और राज्य के खेल और युवा मामले विभाग के बीच सहयोग से स्थापित होंगे।

साभार : गूगल

मंत्री ने कहा, ‘‘खेलो इंडिया केंद्र जमीनी स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे और प्रतिभाओं को विकसित करने के उद्देश्य से खोले गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग देने के अलावा केंद्र में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

केंद्रों के उचित प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति केंद्र पांच लाख रुपये का वार्षिक अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनमें स्थानीय क्षेत्र के पूर्व चैंपियनों को कोच के रूप में भर्ती किया जाएगा।