Trending

बीसीसीआई का बड़ा ऐलान: नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, अय्यर-किशन की वापसी

बीसीसीआई ने सोमवार 21 अप्रैल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने 34 खिलाड़ियों के साथ करार किया है। बोर्ड ने 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए सेंट्रल कॉन्टैक्ट लिस्ट तैयार की है।

साभार : गूगल

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर ईशान किशन की भी सेंट्रल कॉन्टैक्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट में वापसी गई। पिछली बार इन दोनों को बोर्ड ने सालाना अनुबंध की सूची से बाहर किया था। ए प्लस कैटेगरी में इस बार चार खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में 4, ए ग्रेड में 6, बी ग्रेड में 5 और सी ग्रेड में कुल 19 खिलाड़ी शामिल किए हैं। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम है।

रोहित, विराट और जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है, बावजूद इसके बोर्ड ने उनको टॉप क्लास ग्रेड में रखा है। जसप्रीत बुमराह एकमात्र खिलाड़ी टॉप ग्रेड में हैं, जो इस समय भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं।

बीसीसीआई ने 2023-24 के लिए 30 खिलाड़ियों के साथ करार किया था। पिछली बार भी विराट, रोहित, बुमराह और जडेजा ही ए प्ल ग्रेड का हिस्सा थे।

इस बार ग्रेड सी में चार अतिरक्त खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए टेस्ट, वनडे या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेली है। बीसीसीआई ने पिछली बार कुछ तेज गेंदबाजों को बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।