फिर भूकंप के झटकों से दहला तुर्की, 6.2 रही तीव्रता

तुर्की में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. इन झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से तुरंत बाहर आ गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से 73 किलो्मीटर दूर था.
भूकंप के जोरदार झटकों ने एक बार फिर तुर्की को हिला कर रख दिया है. बुधवार को आए भूकंप के इन झटकों तीव्रता 6.2 रिक्टर स्कैल मापी गई है. भूकंप के झटके 3 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों के बीच लोगों में दहशत का माहौल है. लोग घरों से दफ्तरों से तुरंत बाहर निकल आए. लोग जान बचाने के लिए खुली जगह ढूंढने लगे. भूकंप की जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से दी गई. ग्रीस और बुल्गारिया के कुछ शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
कहां था भूकंप का केंद्र
मिली जानकारी के मुताबिक तुर्की में भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से 73 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. अचानक आए भकूंप के झटकों ने लोगों को फिर से तबाही मचाने वाले भूकंप का याद दिला दी औऱ लोग बदहवास जान बचाने के लिए भागने लगे. बता दें कि इस्तांबुल, अंकारा और इजमिर जैसे बड़े शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि सबसे बड़ी बात जो सामने आई है वह यह कि इन झटकों से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
इससे पहले कब आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले तुर्की में तबाही मचाने वाला भूकंप आया था. 6 फरवरी 2023 को आए भयानक भूकंप से 50,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1 लाख 60 हजार से अधिक इमारतें या तो क्षतिग्रस्त हो गईं या ढह गईं.
भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की में गाजियांटेप था और इसकी तीव्रता 7.8 थी. यह भूकंप तुर्की और सीरिया में 20 सालों में सबसे भयानक भूकंप था, जिससे 15 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे. फिलहाल आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. ताकि ऑफ्टरशॉक्ट से जल्द से जल्द निपटा जा सके. Read More