विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रचा इतिहास, तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड
तमिलनाडु की 26 वर्षीय ओलंपियन विथ्या रामराज ने 28वीं राष्ट्रीय फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 56.04 सेकंड का समय निकालते हुए पिछले 6 वर्षों से कायम रिकॉर्ड को तोड़ा और दूसरे स्थान पर रहीं अनु राघवन से 2 सेकंड से अधिक का अंतर रखा।

उन्होंने एशियन गेम्स में पी.टी. उषा के 41 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी (55.42 सेकंड) की थी और वह इसे तोड़ने के लिए तैयार दिख रही हैं। उनका बोलना है, “अगर रेस एक दिन बाद होती तो मैं 54 सेकंड के भीतर दौड़ जाती। मेरा लक्ष्य है इस साल 54 सेकंड का समय निकालना।”
कर्नाटक के पी. यशस ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 49.32 सेकंड के साथ जीत मिली, लेकिन एशियन चैंपियनशिप के लिए तय 49.19 सेकंड के क्वालिफिकेशन मार्क से चूक गए।
पंजाब की नेशनल गेम्स चैंपियन निहारिका वशिष्ठ ने आखिरी राउंड में 13.49 मीटर की शानदार छलांग लगाकर केरल की सैंड्रा बाबू को मात्र 1 सेमी से पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। निहारिका ने दो साल के डोपिंग बैन के बाद फरवरी 2022 में लौटी थी और अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिख रही हैं। उन्होंने एक साल में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में 40 सेमी से अधिक का सुधार किया है।