Trending

लखनऊ के अरविंद व मनन सहित उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ी भारतीय पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस टीम में चयनित

लखनऊ। लखनऊ के अरविंद कुमार कुशवाहा और मनन कपूर सहित आगामी एशियन-अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए भारतीय पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस टीम में कर लिया गया है।

अरविंद कुमार कुशवाहा

उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि अरविंद कुमार कुशवाहा मास्टर टू श्रेणी के 66 किग्रा भार वर्ग में और मनन कपूर ओपन श्रेणी के 66 किग्रा भार वर्ग में इक्विपड पावरलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगे। मोदीनगर के चिन्मय शुक्ला का चयन जूनियर श्रेणी के 66 किग्रा भार वर्ग में क्लासिक पावरलिफ्टिंग के लिए किया गया है।

हापुड़ के संदीप बंसल जूनियर श्रेणी के 93 किग्रा भार वर्ग में इक्विपड पावरलिफ्टिंग में दम दिखाएंगे। वही गाजियाबाद की स्वीटी शर्मा मास्टर टू श्रेणी के 76 किग्रा भार वर्ग में क्लासिक व इक्विपड पावरलिफ्टिंग के साथ क्लासिक बेंच प्रेस के लिए चयनित किए गए है।

मनन कपूर

उन्होंने बताया कि एशियन-अफ्रीकन पैसिफिक सब जूनियर, जूनियर, ओपन , मास्टर्स क्लासिक व इक्विपड पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन जापान के हिमेजी में 5 से 13 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। सचिव अनुज कुमार तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने टीम में चयनित खिलाड़यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।