Trending

आईपीएल : हैदराबाद की शानदार वापसी, ब्रेविस की पारी बेकार, सीएसके की सातवीं हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 43वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराकर इस संस्करण में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच में सीएसके ने 154 रन बनाया था। जवाब में हैदराबाद ने पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके की इस संस्करण 7वीं हार है।

AFP/Getty Images

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे बड़ी 42 रन की पारी खेली। उनको छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में हैदराबाद को शुरुआती झटके लगे, ईशान किशन (44) और कामिंदु मेंडिस (32) की पारियों के दम पर उसे 18.4 ओवर में ही जीत मिल गई। नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। हर्षल ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7 की रही। उन्होंने सैम कर्रन (9), ब्रेविस (42), महेंद्र सिंह धोनी (6) और नूर अहमद (2) को अपना शिकार बनाया।

Getty Images

वह अब तक 114 मैचों की 111 पारियों में 22.93 की औसत और 8.76 की इकॉनमी से 148 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। हर्षल ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच खेला था।

धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपनी 400वीं उपस्थिति दर्ज की। धोनी 400 टी-20 मुकाबले खेलने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनके अलावा इस विशेष सूची में रोहित शर्मा (456 मैच), दिनेश कार्तिक (412 मैच), और विराट कोहली (408 मैच) भी हैं।

धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक 273 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 5 बार सीएसके को चैंपियन बनाया है। हर्षल ने 10 पारियों में धोनी को 4 बार आउट किया है। उनके आगे सिर्फ जहीर खान (7 बार) और जसप्रीत बुमराह (6 बार) ही लीग में धोनी को ज्यादा आउट कर पाए हैं।

वहीं, धोनी हर्षल के खिलाफ 37 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही बना पाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट महज 71.42 की रही है। ये आंकड़े वाकई में चौंकाने वाले हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी ज्यादातर 5 ओवरों में आमने-सामने हुए हैं।