Trending

नीस ने पीएसजी के अजेय रथ को रोका

पेरिस सेंट-जर्मेन का फ़्रांसीसी फ़ुटबॉल लीग में चला आ रहा अजेय अभियान शुक्रवार को नीस से 3-1 से हार के साथ थम गया। पीएसजी ने तीन सप्ताह पहले ही फ्रांसीसी लीग का खिताब अपने नाम सुरक्षित किया था और उसकी कोशिश अंत तक अजेय रहने की थी।

@Ligue1_ENG

पीएसजी की पिछले एक साल में यह अपने घरेलू मैदान पर पहली हार है जिससे उसकी आर्सेनल के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण की तैयारी को भी झटका लगा है।

कोच लुइस एनरिक ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था, इसके बावजूद शुरू में पीएसजी का दबदबा था। नीस के मॉर्गन सैनसन ने मैच का पहला गोल किया। नीस की बढ़त केवल पाँच मिनट तक रही। पीएसजी के फैबियान रुइज़ ने बराबरी का गोल किया। सैनसन ने दूसरे हाफ के शुरू में नीस को फिर से बढ़त दिलाई। उसकी तरफ से युसूफ नदायिशिमिये ने तीसरा गोल किया।