सुधीर शर्मा का काठमांडू में हुआ सम्मान
नेपाल सरकार के मंत्रालय इंडस्ट्री, कॉमर्स एवं सप्लाई के अंतर्गत नेपाल सरकार इंटर माडल ट्रांसपोर्ट बोर्ड जिसको लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ नेपाल भी कहा जाता है के द्वारा आयोजित ट्रेंनिंग एवं वर्कशॉप के अंतिम दिन के अंतिम सत्र में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, रुपईडीहा के मैनेजर सुधीर शर्मा ने पोर्ट मैनेजमेंट के ऊपर अपनी पी.पी.टी. प्रस्तुत कर व्याख्यान दिया जिसकी सभी के द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई.
इस वर्कशॉप में पोर्ट मैनेजमेंट एवं प्रोफेशनल कैपसिटी इन्हास्मेंट ट्रेंनिंग प्रोग्राम मैनेजमेंट का आयोजन दिनांक 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चोभर ड्राई पोर्ट काठमांडू के कांफ्रेंस हॉल में किया गया.

इस वर्कशॉप में डायरेक्टर शिवाहरि अधिकारी एन.ए.एस.सी. ललितपुर नेपाल, डायरेक्टर अनीता पौडल, जॉइंट सेक्रेटरी कृष्णा राज पंटा नेपाल सरकार, डॉ. वासुदेव दुंगल त्रिभुवन हरे कृष्ण मिश्रा एन.आई.टी.डी.बी., चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अतुल कुमार, अंडर सेक्रेटरी तारक राज माटा नेपाल सरकार तथा सुधीर शर्मा द्वारा पोर्ट ऑपरेशन पर व्याख्यान दिया गया.
अंतिम दिन वर्कशॉप के मुख्य अतिथि चेयरमैन/एक्सक्यूटीव डायरेक्टर आशीष गजुर्नेल ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, रुपईडीहा के मैनेजर को सम्मानित किया.
इस अवसर पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन हेतु एक नेपाली खुकरी स्मृति चिन्ह के रूप में दी गयी| इस अवसर पर डायरेक्टर युबक दंगुअल एवं सांत्वना बुढाथोकी वरि. प्रशासनिक अधिकारी संयोजन मौजूद रहे| सुधीर शर्मा ने बताया की इस वर्कशॉप लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एवं लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ नेपाल के मध्य एक सेतु का कार्य करेंगे.