Trending
बारिश ने धोया कोलकाता-पंजाब मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक
आईपीएल का 44वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली पारी में पंजाब किंग्स ने 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 ओवर बल्लेबाजी कर ली थी, तभी बारिश होने लगी।

बारिश के कारण मैच दोबारा मुकाबला शुरू नहीं हो सका, इसलिए दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। सुनील नरेन (4) और रहमानुल्लाह गुरबाज (1) नाबाद रहें। मैच रद्द होने के बाद अब पंजाब के 11 अंक हो गए। अब टीम चौथे स्थान पर है। केकेआर 7 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।
पंजाब ने 9 मुकाबले खेले हैं। उसे 5 में जीत और 3 में हार मिली है। 1 मैच रद्द हुआ है। केकेआर ने भी 9 मैच खेले हैं। उसे 3 मैच में जीत और 5 में हार मिली है। 6 जीत और 2 हार के साथ गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर है।