Trending

जूनियर एशियाई चैंपियनशिप: भारत के 43 पदक पक्के, फाइनल में 21 मुक्केबाज

जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है जिसमें छह महिलाओं सहित सात और मुक्केबाजों ने अंडर-17 फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत ने 43 पदक पक्के किए है, जिसमें से अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में 21 मुक्केबाज स्वर्ण के लिए मुकाबला करेंगे।

साभार : गूगल

अंडर-17 महिला मुक्केबाज अहाना शर्मा (50 किग्रा) ने रविवार को किर्गिस्तान की अकमारल अमांतायेवा पर शुरुआती दौर में ही नॉकआउट जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।

खुशी चंद (44-46 किग्रा) ने यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा चेरेवाटा को 3-2 से हराया, जबकि जन्नत (54 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), हर्सिका (63 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने भी शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पुरुषों के अंडर-17 वर्ग में देवांश (80 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम के गुयेन ट्रोंग तिएन को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहला आयोजन है, जिसे एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन है।