Trending

आईपीएल : टी-20 में सबसे युवा शतकवीर बने वैभव, राजस्थान रॉयल्स को दिलाई बड़ी जीत

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की। गुजरात ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 209 रन बनाया। जवाब में इस बड़े लक्ष्य को राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के शतक (101) की बदौलत हासिल किया।

BCCI

यह मौजूदा सीजन में राजस्थान की तीसरी जीत है। गुजरात को साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (84) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

जवाब में सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा। वहीं, यशस्वी जायसवाल (70) ने अर्धशतकीय पारी लगाई और राजस्थान ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अनुभवी इशांत शर्मा के एक ओवर में 3 छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।

14 वर्षीय और 32 दिन की उम्र में सूर्यवंशी ने शतक लगाया। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे युवा शतकवीर बन गए हैं। उन्होंने विजय जोल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि 18 वर्ष और 118 दिन की उम्र में विजय ने महाराष्ट्र बनाम मुंबई, 2013 मुकाबले में शतक जड़ा था।

इस सूची में तीसरे स्थान पर दिन परवेज हुसैन इमोन हैं, जिन्होंने 18 वर्ष और 179 की उम्र में (बरिशाल बनाम राजशाही, 2020) शतक जड़ा था।