यूपी में 75 नए विकास खंडों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी : व्यूरो

( भारत निर्माण सेवा केंद्र भी बनेंगे)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को विकास कार्यों को पूरा कराने के निर्देश देते हुए उत्तर प्रदेश में 75 नए विकास खंडों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किये हैं।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री द्वारा ब्लॉकों में भारत निर्माण सेवा केंद्र बनाने और प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 गांवों में मनरेगा जॉब कार्ड के सत्यापन पर भी जोर दिया गया है।

इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं :

  •  75 विलुप्त नदियों के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री आवास योजना में 25000 आवासों का निर्माण कराये जाने की बात की गई है।
  • उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रदेश के सभी 826 विकास खंडों के दो-दो प्रधानों का चयन करके उनका सम्मेलन कराने का भी निर्देश दिया है।
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अफसरों से 10-10 पीएम आवास का भी निरीक्षण करने को भी कहा गया है।
  • प्रदेश में किसी भी तालाब में जलकुंभी नहीं रहनी चाहिए। उसे हटाने का कार्य मनरेगा से कराया जाए।
  • ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मौर्य ने जर्जर विकास खंड भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने और अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए स्टेट लेवल पर नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए।