Trending

मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर चेलसी ने जीती महिला सुपर लीग

चेलसी ने लगातार छठी बार महिला सुपर लीग फुटबॉल का खिताब जीता, जो इस सत्र का उनका दूसरा खिताब है। दूसरे स्थान पर काबिज आर्सनल के एस्टोन विला के हाथों 5 . 2 से हारने के बाद चेलसी ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 1 . 0 से हराकर नौ अंक की अजेय बढत बनाई।

@BarclaysWSL

अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। चेलसी ने इस सत्र में लीग कप पहले ही जीत लिया है और एफए कप फाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना 18 मई को वेम्बली स्टेडियम में मैनचेस्टर युनाइटेड से होगा।